सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
मुंगेली, 13 अप्रैल 2026/sns/- सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सड़क दुर्घटना में मृतक के वैध वारिस को 25 हजार रूपए और गंभीर रूप से घायल होने पर 10 हजार रूपए की राशि दिए जाने का प्रावधान है।
मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने बताया कि ग्राम रोहराखुर्द निवासी अजय राजपूत का बिलासपुर रोड में ग्राम गीधा के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक की पत्नी श्रीमती दीप्ति राजपूत को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।