छत्तीसगढ़ में सतत् योजना (SATAT-Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के तहत् नगरीय ठोस अपशिष्ट (MSW) एवं अधिशेष बायोमास से कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापना हेतु नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए एवं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के मध्य त्रिपक्षीय Concession Agreement (CA) का निष्पादन।
प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ में सतत् योजना (SATAT-Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के तहत् नगरीय ठोस अपशिष्ट (MSW) एवं अधिशेष बायोमास से कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापना हेतु नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए एवं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के मध्य त्रिपक्षीय Concession Agreement (CA) का निष्पादन।
छत्तीसगढ़ राज्य में सतत् योजना (SATAT-Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट (MSW) एवं अधिशेष बायोमास से जैव ईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुये छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा निरंतर प्रयास के फलस्वरूप भारत सरकार का उपकम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 100-150 टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं बायोमास आधारित कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्र की स्थापना हेतु दिनांक 17.01.2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, छत्तीसगढ़ शासन की गरिमामय उपस्थिति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापना हेतु सीबीडीए, बीपीसीएल के साथ त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था।
इस कम में आज दिनांक 13.04.2026 को माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधान सभा के उपस्थिति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य त्रिपक्षीय Concession Agreement (CA) हस्ताक्षर किया गया। इस एग्रीमेंट के तहत् नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम- बोईरडीह में बीपीसीएल द्वारा स्वयं के निवेश से सीबीजी संयंत्र का स्थापना किया जावेगा, जिससे निम्नानुसार लाभ होगा :-
i. नगर पालिक निगम, राजनांदगांव जिले के आसपास के निकायो से लगभग 100-150 मिट्रिक टन प्रतिदिन अधिशेष बायोमास एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट (MSW) का उपयोग से लगभग 12-15 मिट्रिक टन प्रतिदिन जैव ईंधन उत्पादन में किया जावेगा। भारत सरकार की मंशानुसार छ.ग. शासन द्वारा रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराया जा रहा है।
ii. राजनांदगांव जिले में सिटी गैस वितरण योजना के तहत् बिछाये जा रहे प्राकृतिक गैस पाईप लाईन में सिटी गैस स्टेशन के माध्यम से सीबीजी का सम्मिश्रण किया जायेगा।
उक्त संयंत्र में लगभग राशि रू. 100.00 करोड़ का निवेश शत-प्रतिशत बीपीसीएल द्वारा किया जावेगा।
iv. प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 30 हजार मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार सृजित होंगे।
V. संयंत्र निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
vi. कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्र में पूर्ण क्षमता के उत्पादन एवं विक्रय होने पर प्रतिवर्ष लगभग राशि रू. 1.00 करोड़ का GST प्राप्त होगा।
vii. संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।
viii. संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा।
ix. सीबीजी के उपयोग से राज्य net zero emission प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होगा।
आज के इस त्रिपक्षीय Concession Agreement (CA) निष्पादन कार्यक्रम में माननीय श्री मधुसुदन यादव, महापौर, नगर पालिक निगम, राजनांदगांव, श्री जितेन्द्र यादव, कलेक्टर, जिला-राजनांदगांव, श्री अतुल विश्वकर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव, श्री सुमित सरकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीबीडीए, श्री अनुराग सरावगी, कार्यपालिक निदेशक बीपीसीएल, तथा सीबीडीए एवं बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीबीडीए