उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गति — गुरुघासी दास वॉर्ड 48 सहित 7 वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गति — गुरुघासी दास वॉर्ड 48 सहित 7 वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

पुरन्दर मिश्रा के मार्गदर्शन में उत्तर विधानसभा में तेज़ी से बदल रही तस्वीर

पुरन्दर मिश्रा के संकल्प से साकार हो रहा विकास — हर वार्ड में खुशहाली की दस्तक

जहां नेतृत्व पुरन्दर मिश्रा का, वहां विकास अपने आप — 7 वार्डों में नई शुरुआत

जनसेवा के पर्याय पुरन्दर मिश्रा — विकास की रौशनी से जगमगा रहा उत्तर विधानसभा क्षेत्र

रायपुर – राजधानी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 अंतर्गत 7 वार्डों में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास की कड़ी का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।
इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास को गति देना है, ताकि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं सुगमता से पहुँच सके। क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित कार्य इस दिशा में मजबूत कदम हैं।”

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास का नया दौर जारी है।

इस दौरान नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, मंडल अध्यक्ष श्री दलविंदर बेदी जी, श्री मकबूल जी, जल प्रभारी एवं पार्षद श्री संतोष सीमा साहू जी, जोन आयुक्त श्रीमती प्रीति सिंह जी, पार्षद श्री कैलाश बेहरा जी, पार्षद श्री राजेश गुप्ता जी, पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू जी, पार्षद श्री प्रदीप वर्मा जी,MIC सदस्य एवं पार्षद श्री दीपक जायसवाल जी सहित अन्य पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में हो रहा लगातार विकास जन-जन के विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

About The Author