आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

  जांजगीर-चांपा, 15 अप्रैल 2026/ sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत भाठापारा (लछनपुर) में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 06 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि आवेदन कार्यालयीन समय में ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in के माध्यम से कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author