थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग

कवर्धा, 17 अप्रैल 2026/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 में चयन के लिए अभ्यर्थी को आॅनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा देना अनिवार्य है। आॅनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) माह जून 2026 में आयोजित होना संभावित है। इसके लिए कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने आॅनलाईन आवेदन किया है, उन्हें आॅनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग 01 मई 2026 से दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में 22 अप्रैल 2026 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या इस विभाग की ई-रोजगार पोर्टल में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आॅनलाईन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय (काली मंदिर के पास, कवर्धा) या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

About The Author