जिले में 23 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) का हुआ शुभारंभ

रायपुर, दिनांक, 17 अप्रैल 2026/sns/- सहकारिता के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रायपुर जिले में 23 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

कल 15 अप्रैल को हुए महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी मुख्य अतिथि तथा अध्यक्ष सहकारिता मंत्री केदार कश्यप जी थे।  जिले में नवीन सोसाइटी कुकेरा, पथरी, मांढर, पवनी, परसतराई, मालीडीह, बोहारडीह, बनरसी, चरौदा, सेजा, बकतरा, हसदा, उमारपोटी, भरेंगा, अकोलीकला, अमेठी, तोडगांव, समोदा, भुरसुदा, भूमिया, मुनगी एवं तुलसी का पुनर्गठन किया गया।  

नवीन गठित (PACS) समितियों के माध्यम से किसानों को अब खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि ऋण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो सकेंगी। साथ ही किसान अपनी उपज का भंडारण एवं विपणन भी इन समितियों के माध्यम से कर सकेंगे, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सकेंगे।

About The Author