विशेष दिव्यांग बच्चों के लिए 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

बिलासपुर, 17 अप्रैल 2026/sns/- शहर में पहली बार विशेष दिव्यांगता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन बिलासपुर डायटिशियन एंड न्यूट्रीशनिस्ट एसोसिएशन, गुरुद्वारा सिंह सभा दयालबंद एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस समर कैम्प में दिव्यांग बच्चों को व्यक्तित्व विकास, समय और वित्तीय प्रबंधन के साथ ही पाक कला सिखाई जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष श्री परमजीत सिंह सलूजा, श्री गुरदीप आजमानी, लॉयन्स क्लब से श्री नितीन सलूजा एवं बीडीएनए अध्यक्ष श्री ललित पुजारा द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों में कौशल विकास होगा, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन बीडीएन की कोषाध्यक्ष एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत छत्तीसगढ़ की फैमिली फोरम हेड श्रीमती कविता पुजारा द्वारा किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए श्रीमती परमजीत सिंह, रौनक सिंह, डॉ. मीना गुप्ता, श्रीमती मोनिका कोल्हे, वर्षा अरोरा, विधि अरोरा, सिद्धि उभरानी, डॉ. किरण नहरेल, डॉ. भूमि साहू, श्री एवं श्रीमती जड़िया, श्री तेलंग, श्रीमती श्रद्धा, श्रीमती महेश्वरी, श्रीमती चक्रवर्ती, श्रीमती अल्का सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author