नेशनल लोक अदालत 09 मई को
मुंगेली, 17 अप्रैल 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में 09 मई को जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी ने जिला न्यायालय परिसर के मीटिंग हॉल में बैठक लेकर नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल लोक अदालत में राजस्व संबंधी प्रकरण को आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत करने निर्देशित किया। साथ ही ऐसे आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरण को जिसमें राजीनामा संभव और अन्वेषण की कार्यवाही संपूर्ण हो गयी है उसे तत्काल पेश करने कहा।
बैठक में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति जसविन्दर कौर अजमानी मलिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव श्रीमति कंचन लता आचला उपस्थित रहे। साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमति निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डीएसपी श्री हरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।