नक्सली हिंसा में आम नागरिकों के मृत्यु होने पर मृतकों के परिजनों को 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 17 अप्रैल 2026/sns/- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों को पर्याप्त सुरक्षा एवं पुर्नवास के तहत नक्सली हिंसा में आम नागरिको के मृत्यु के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।