मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर

जांजगीर-चांपा, 18 अप्रैल 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में
संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा
9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया
के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों के सुधार हेतु एक अंतिम
अवसर प्रदान किया गया है। त्रुटि सुधार की समय-सीमा 18 अप्रैल 2026 से 21
अप्रैल 2026 तक (रात्रि 12:00 बजे तक) एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार
हेतु लिंकhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail से कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है। सहायक
आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जांजगीर-चांपा द्वारा दी गई जानकारी के
अनुसार, विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार निर्धारित
अवधि में कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए विद्यार्थियों को कार्यालय
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टर परिसर, विवेकानंद मार्ग,
जांजगीर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होना होगा। निर्धारित तिथि के
पश्चात त्रुटि सुधार का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

About The Author