श्रमिक योजनाओं का लाभ लेने पंजीयन का नवीनीकरण 30 अप्रैल तक
मुंगेली, 22 अप्रैल 2026/sns/- जिले के पंजीकृत श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन श्रमिकों ने अब तक अपने श्रम पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से नवीनीकरण करा लें, अन्यथा वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमिक अपने पंजीयन का नवीनीकरण जिला श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र अथवा “श्रमेव जयते” मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।
नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इसका लाभ उठा सकें। नवीनीकरण के लिए श्रमिकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें पूर्व श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 90 दिनों तक कार्य करने का स्वघोषणा पत्र तथा श्रमिक का लाइव फोटो शामिल है। निर्धारित समय में नवीनीकरण कराने से श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।