सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा, 23 अप्रैल 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” का आयोजन किया जाएगा ।कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शिविरों में आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर निराकरण, शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं ।

कब और कहाँ होगा शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायतों में 2 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के सरखों क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरखों में शिविर आयोजित होगा। इस क्लस्टर में सरखों, करमंदी, तेन्दूभांठा, खोखसा, सिवनी, पाली, कन्हाईबंद, बोड़सरा, मरकाडीह, हाथीटिकरा, बनारी, खोखरा, पुटपुरा, पेण्ड्री (जां.), धाराशिव (खो.), मेंहदा, सेवई, कुटरा, कुथुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 5 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के सेमरिया क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शिविर लगेगा, जिसमें सेमरिया, कोनार, मुलमुला, नंदेली, भैंसो, झिलमिली, कोसा, डिघोरा, बोरसी, जेवरा, कोसीर, केसला, झूलन, चोरभट्ठी, खपरी, जोगीडीपा, पचरी, लगरा, सिल्ली, चण्डीपारा पंचायतें शामिल हैं। 6 मई को जनपद पंचायत अकलतरा के तिलई क्लस्टर में शासकीय हाई स्कूल तिलई में शिविर आयोजित होगा। इसमें तिलई, तरौद, आरसमेंटा, अमोरा, झलमला, पकरिया (झू.), रोगदा, सोनसरी, अर्जुनी, करूमहूँ, परसदा (रें.), बनाहिल, लटिया, मुरलीडीह, रसेडा, तागा, पौना, अमरताल एवं किरारी पंचायतें शामिल हैं।7 मई को जनपद पंचायत बलौदा के भिलाई क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई में शिविर लगेगा, जिसमें भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच, दहकोनी पंचायतें शामिल हैं।8 मई को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के लखुरी क्लस्टर में पी.एम.श्री प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला लखुरी में शिविर आयोजित होगा, जिसमें हथनेवरा, अफरीद, पचोरी, सोंठी, पिपरदा, पुछेली, भवंरमाल, रोहदा, खपरीडीह, भदरा, झर्रा, परसपाली च., सरवानी, मोहगांव, पोड़ीशंकर, मौहाडीह च. लखाली, लखुर्री पंचायत शामिल हैं।12 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के भड़ेसर  क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भड़ेसर में शिविर लगेगा, जिसमें भड़ेसर, धुरकोट, अकलतरी, मौहाडीह, पीथमपुर, नवापारा, कनई, अमोदा, भादा, गौद, भैंसदा, पचेडा, सुकली, मुनुन्द, धनेली, भैंसमुड़ी, दूरी, हरदी, कर्रा पंचायतें शामिल हैं।13 मई को जनपद पंचायत अकलतरा के परसाही (नाला) क्लस्टर में पूर्व माध्यमिक शाला परसाही (नाला) में शिविर आयोजित होगा, जिसमें कल्याणपुर, अकलतरी, अमलीपाली, पड़रिया, परसाही (नाला), फरहदा, सांकर, सोनादूला, कोटमीसोनार, कटघरी, चंगोरी, पोडीदल्हा, मधुवा, पिपरसत्ती, चंदनिया, पिपरदा, बाना, परसाही (बाना), पकरिया (ल) पंचायतें शामिल हैं।14 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के तनौद क्लस्टर में हाई स्कूल तनौद में शिविर लगेगा, जिसमें तनौद, ससहा, खरखोद, मुड़पार चु., चुरतेला, मेंकरी, भुईगांव, कमरीद, खरगहनी, खोरसी, देवरी, पंडरिया, खोखरी, कोडाभाट, रसौटा, सिर्री, हिरीं, धनगांव, डोंगाकोहरौद, भिलौनी पंचायतें शामिल हैं।15 मई को जनपद पंचायत बलौदा के जर्वे-च क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जर्वे में शिविर आयोजित होगा, जिसमें जर्वे-च, पिसौद, उदेबंद, बिरगहनी-च, कुलीपोटा, बसंतपुर, लछनपुर, मड़वा, कुदरी, महुदा-च, उच्चभिट्ठी, जाटा, कमरीद, सिवनी-च, कुरदा, कोसमंदा, बालपुर, रैनपुर, नवागांव पंचायतें शामिल हैं।19 मई को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बंसुला क्लस्टर में पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में शिविर लगेगा, जिसमें सोनाईडीह, गोंविदा, करनौद, नक्टीडीह, चोरहादेवरी, तालदेवरी, बोरसी, गतवा, सिलादेही, देवरानी, बंसतपुर, देवरहा, बिर्रा, कपिस्दा, बंसुला, सेमरिया, बनडभरा, सोनादह पंचायतें शामिल हैं।20 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के अमोरा क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमोरा में शिविर आयोजित होगा, जिसमें अमोरा, सेंदरी, महंत, खैरा, दर्री, घुठिया, चौराभांठा, अवरीद, चोरभट्ठी, बुड़ेना, जगमहंत, सिंऊड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेन्दुआ, गिद्धा, पोंड़ी, कोटिया पंचायतें शामिल हैं।21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के बिलारी क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलारी में शिविर लगेगा, जिसमें बिलारी, धरदेई, लोहर्सी, महका, मेंहदी, बुंदेला, भंवतरा, पनगांव, कोसला, पेण्ड्री, बारगांव, चेउडीह, कुटराबोड़, भदरा, डुड़गा, मुड़पार ब, मेंउ, कोहका, पकरिया पंचायतें शामिल हैं।22 मई को जनपद पंचायत अकलतरा के कापन क्लस्टर में पी.एम.श्री प्राथमिक शाला कापन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें कापन, बम्हनी, खिसोरा, बरपाली, मुडपार, करहीडीह, पचरी, साजापाली, खोंड़, कटनई, हरदी, बुचीहरदी, बिरकोनी, भैसतरा, बरगवां, कोटगढ़, खटोला, महमदपुर पंचायतें शामिल हैं।26 मई को जनपद पंचायत बलौदा के खेजा क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला  खैजा में शिविर लगेगा, जिसमें खैजा, नवगवां, बेलटुकरी, पंतोरा, हेड़सपुर, बक्सरा, अंगारखार, करमा, कण्डरा, गतवा, केराकछार, बोकरेल, बोकरामुड़ा, परसदा, पुरेना, देवरी, – पहरिया, करमंदा, औराईखुर्द, औराईकला, जर्वे-ब, बैजलपुर, खोहा पंचायतें शामिल हैं। 2 जून को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के कुम्हारीकला क्लस्टर में प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला  कुम्हारीकला में शिविर आयोजित होगा, जिसमें चोरिया, नवागांव, सोनियापाठ, रिस्दा, परसापाली रि., संजयग्राम, बघौदा, अमरूवा, देवरी, दर्रीबंजर, खम्हिया, लच्छनपुर, कुम्हारीकला, झरना, कचंदा, गिधौरी, मौहाडीह गि. पोड़ीकला, दारंग, कड़ारी, दुरपा, सरहर, भागोडीह पंचायतें शामिल हैं। 3 जून को जनपद पंचायत नवागढ़ के किरारी क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी में शिविर लगेगा, जिसमें किरीत, पेण्ड्री (नवा.), केरा, देवरी, गंगाजल, भठली, उदयभांठा, तुलसी, नगारीडीह, कनस्दा, सिंघुल, कसेला, करमंदी (के.), पचरी, मिसदा, बरगांव, खैरताल, नेगुरडीह, ठकुरदिया पंचायतें शामिल हैं।4 जून को जनपद पंचायत नवागढ़ के कचंदा क्लस्टर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कचंदा में अंतिम शिविर आयोजित होगा, जिसमें कचंदा, सलखन, खिसोरा, मुड़पार (खि.), बरभांठा, कुकदा, रिंगनी, बेल्हा, बोरदा, कामता, गोधना, कुरियारी, तुस्मा, मुड़पार (शि.), दुरपा, कटौद, कांसा, धाराशिव (रो.), रोगदा पंचायतें शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को तत्काल राहत मिल सके और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे।

नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविर

जिले के नगरीय निकायों में नगर पालिका जांजगीर-नैला में 5 मई को गोशाला स्कूल परिसर में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा 13 मई को सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में वार्ड क्रमांक 11 से 25 तक के लिए शिविर लगाए जाएंगे।नगर पालिका चांपा में 6 मई को वार्ड क्रमांक 01 रुद्रेश्वर प्रसारण सिंह सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 1 से 10 एवं 26-27 तथा 15 मई को छत्रपति शिवाजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) में वार्ड क्रमांक 11 से 25 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे। वहीं नगर पालिका अकलतरा में 8 मई को राजेंद्र सिंह उ.मा.वि. वार्ड 05 में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा 14 मई को कंवर भवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय वार्ड 12 में वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के लिए शिविर लगाए जाएंगे।नगर पंचायत नवागढ़ में 12 मई को प्रगति क्लब में वार्ड क्रमांक 01 से 15, नगर पंचायत शिवरीनारायण में 19 मई को सत्संग भवन में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तथा नगर पंचायत बलौदा में 2 जून को नगर पंचायत कार्यालय में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में नगर पंचायत सारागांव में 08 मई को सांस्कृतिक भवन में, नगर पंचायत राहोद में 10 जून को नगर पंचायत सभाकक्ष में, नगर पंचायत खरौद में 26 मई को सभाकक्ष में, नगर पंचायत नरीयरा में 02 जून को सभाकक्ष में तथा नगर पंचायत पामगढ़ में 28 मई को सभाकक्ष में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा नगर पंचायत बम्हनीडीह में 4 जून को बजरंग मंदिर चौक में भी संबंधित वार्डों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

About The Author