शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में 27 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 23 अप्रैल 2026/sns/-  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर द्वारा 27 अप्रैल 2026 को GENUS ENERGIZING LIVE द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 100 पद टेक्निशीयन एवं सुपरवाईजर के है, जिसकी मासिक वेतन 15 हजार CTC+TA दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड से आई.टी.आई अथवा हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सुबह 10ः00 बजे उपस्थित होकर कैम्पस प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं।

About The Author