आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु अनंतिम वरीयता सूची जारी दावा-आपत्ति आमंत्रित 03 मई तक

दुर्ग, 23 अप्रैल 2026/sns/- कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, दुर्ग-ग्रामीण द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया के अगले चरण की सूचना जारी कर दी गई है। परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदनों के मूल्यांकन के पश्चात अनंतिम वरीयता सूची जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सूची पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी 03 मई, 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ज्ञात हो कि दावा-आपत्ति केवल https://aww.e-bharti.in/ पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। साथ ही, इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अनंतिम वरीयता सूची ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ परियोजना कार्यालय तथा जनपद पंचायत दुर्ग के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है। पात्र आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल का अवलोकन करने और आवश्यकतानुसार अपनी आपत्ति दर्ज कराने की अपील की गयी है।

About The Author