नगर पालिका आम निर्वाचन 2026
राजनांदगांव, 23 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने नगर पालिका आम व उप निर्वाचन 2026 के लिए नगर पंचायत घुमका के आम निर्वाचन हेतु तहसीलदार घुमका श्री मुकेश कुमार ठाकुर को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार घुमका श्री अब्दुल वसीम सिद्दीकी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत घुमका श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद देवदास को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।