कलेक्टर ने हाई टेक नर्सरी सिंघारी का किया निरीक्षण
बलौदाबाजार, 22 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सिंघारी में उद्यान विभाग के हाई टेक नर्सरी का निरीक्षण किया। यहां लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में उद्यान विभाग द्वारा हाई टेक नर्सरी विकसित किया गया है जिसमें अरु अरुणिका, अम्बिका एवं दशहरी किस्म के करीब 105 आम के पेड़ फलों से लदे हैं। इसके साथ ही कटहल, अमरुद,आंवला, आम के लगभग 20 हजार पौधे तैयार हैं। कलेक्टर ने पेड़ पर लगे आम का अवलोकन किया और इसके सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने उच्च गुणवत्ता के अल्फांसों एवं चौसा आम क़ी खेती को बढ़ावा देने कहा। उन्होंने सिंचाई क़ी बेहतर व्यवस्था हेतु यहां एक बड़ी डबरी निर्माण के भी निर्देश दिये। उन्होंने नर्सरी के पास लगभग 2 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही नर्सरी क़ी जमीन का आवंटन उद्यान विभाग को करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने कहा। बताया गया कि इस हाई टेक नर्सरी में आम फल क़ी नीलामी पहली बार किया गया है। सभी 105 पेड़ों क़ी नीलामी एक वर्ष के लिये लगभग 80 हजार में किया गया है। नर्सरी में तारोई और धनिया क़ी खेती क़ी जा रही है। सिंचाई के लिए पानी महानदी से पम्प के जरिये उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी सहायक संचालक उद्यान आभा पाठक साहित तहसीलदार, जनपद सीईओ मौजूद थे।