खपरीडीह आंगनबाड़ी में गोद भराई व अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

मुंगेली, 24 अप्रैल 2026/sns/- जिले के मनोहरपुर सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरीडीह आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री रामदुलारे साहू और ग्राम सरपंच द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इसके पश्चात अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन कर शिशुओं के उचित पोषण पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर कुपोषण को दूर करने, संतुलित आहार अपनाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पोषणयुक्त आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती प्रभा साहू, ग्राम पंचायत सचिव श्री पटेल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author