सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव
बलौदाबाजार, 24 अप्रैल 2026/sns/- भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” का आयोजन 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। इस अवधि के लिये एक वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्स्व के रूप में केन्द्र और राज्य सरकार क़ी समन्वित भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में 11 मई 2026 को सोमनाथ में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिले में मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और सभाओ के आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
वर्षव्यापी कार्यक्रम अंतर्गत तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं क़ी भागीदारी एवं गतिविधियों का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसीलो में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।विद्यालय,महाविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।