जिला चिकित्सालय सुकमा में मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन

सुकमा, 24 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सुकमा में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम सुकमा श्री सूरज कश्यप, सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप तथा नेत्र सर्जन डॉ. खुशबू देवांगन के नेतृत्व में जगरगुंडा क्षेत्र के मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई दृष्टि प्रदान की गई।
ऑपरेशन के पश्चात मरीजों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से उन्हें फल वितरण भी किया गया। साथ ही मरीजों एवं परिजनों को प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास के अन्य मोतियाबिंद पीड़ित लोगों को भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सुकमा लाएँ, ताकि समय रहते उनका इलाज हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा सुकमा जिले सहित दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच कर मोतियाबिंद का उपचार किया जा रहा है। प्रशासन की यह पहल जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। विशेष रूप से नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाएँ गांव-गांव तक आसानी से पहुंचाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है और उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।

About The Author