कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदिवासी संस्कृति बचाने के लिए कार्य करें – दाऊ अनुराग अग्रवाल

**रायपुर। कल के ED के खुलासे के बाद यह स्पष्ट है कि विदेशी अवैध धर्मांतरण करने वाली शक्तियां बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को मिटाने के लिए आदिवासी क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण कर वहां की डेमोग्राफी परिवर्तित करने का प्रयत्न कर रही है। भाजपा प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यह खुलासा पहली बार नहीं हो रहा है । कांग्रेस के कार्यकाल में 2021 में सुकमा एसपी और बस्तर कमिश्नर ने भी इस बाबत तात्कालिक कांग्रेस सरकार को आगाह किया था। परंतु भूपेश सरकार इसे रोकने के बजाय कहीं ना कहीं अवैध धर्मांतरण करने वालों के पक्ष में ही खड़े रहे। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से अनुरोध किया है कि वे स्वयं आदिवासी समुदाय से आते है। उन्होंने तात्कालिक समय बस्तर सांसद रहते हुए भी आदिवासी की संस्कृति बचाने के लिए कुछ नहीं किया इसके लिए वह आदिवासियों से माफी मांगते हुए वर्तमान में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदिवासियों के संस्कृति बचाने के लिए कार्य करें।

About The Author