मुख्यमंत्री श्री साय से कुलपति प्रो. दयाल की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने शनिवार को सौजन्य मुलाकात की।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की उन्नति और प्रगति पर प्रसन्नता जताई और कुलपति प्रो दयाल को शुभकामना दी। विश्वविद्यालय के संख्यात्मक व गुणात्मक विकास पर वृहद व व्यापक चर्चा हुई।उल्लेखनीय है कि अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा पर केंद्रित इस विश्वविद्यालय की स्थापना की। विगत 22 वर्षों में देश-प्रदेश के मीडिया संस्थानों और विविध क्षेत्रों में यहां से दीक्षित-प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बलबूते पर अपनी प्रतिष्ठा अर्जित की और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। अध्ययन शाला और संबंद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स में छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के विद्यार्थियों को न्युनतम शुल्क में बेहतरीन शिक्षा मिल रही है। कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की नियमित समीक्षा प्रारंभ की है। शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी शोधकर्ताओं को समय सीमा में शोध कार्य के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About The Author