सिंगल विंडो कक्ष में 13 पूनर्वासित हितग्राहियों को मिला आधार

सुकमा, 27 अप्रैल 2026/sns/-जिले में आमजनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित सिंगल विंडो कक्ष के माध्यम से पुर्नवास केंद्र के 13 हितग्राहियों को आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और कार्य त्वरित रूप से पूर्ण हुआ।
कलेक्टर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में यह नवाचार किया गया है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक ही छत के नीचे सभी विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंगल विंडो कक्ष प्रारंभ किया गया, जहां एक ही कक्ष में हितग्राहीमूलक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह व्यवस्था ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। हितग्राहियों ने इसे सुविधाजनक बताते हुए कहा कि अब समय की बचत हो रही है और कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। सुकमा जिले में शुरू किया गया यह सिंगल विंडो कक्ष प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया है।

About The Author