विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान तेज

सुकमा, 27 अप्रैल 2026/sns/-विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिलेभर में मलेरिया से बचाव एवं जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं लाइवलीहुड कॉलेज में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
जिले के मलेरिया प्रभावित अति संवेदनशील ग्राम गोंदपल्ली में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों के साथ-साथ बैगा, गुनिया, पेरमाँ एवं बड़े की उपस्थिति में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मलेरिया से बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या में अस्पताल जाने में देरी नहीं की जाएगी, तथा मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र भेजने में सहयोग किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला मलेरिया सलाहकार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को मच्छरदानी उपयोग, साफ-सफाई, जलजमाव रोकने तथा समय पर जांच कराने की अपील की गई।

About The Author