सुशासन तिहार में 39 स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर होंगे आयोजित
बलौदाबाजार, 28 अप्रैल 2026/sns/- प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 39 स्थानों पर आयोजित होंगे। इसमें 30 ग्रामीण एवं 19 नगरीय निकाय शामिल हैं। शिविर के पहले दिन 1 मई 2026 को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसदा में आयोजित होग़ा जिसमें 18 गांव के लोग शामिल होंगे। शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होग़ा।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा क़ी बैठक में विभागीय कार्यो के साथ सुशासन तिहार तैयारी क़ी समीक्षा क़ी।
कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो हमारे लिये एक अवसर है जिसमें लोगों क़ी समस्याओं का निराकरण फिल्ड में जाकर करना हैं। सभी अधिकारी कर्मचारी सक्रिय व सतर्कता के साथ कार्य करें।उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी शिविर में अवश्य उपस्थित रहे। शिविर के एक दिन पूर्व पुरी तैयारी हो जाना चाहिए। शिविर में आवेदन पंजीयन काउंटर, विभागीय स्टॉल, मेडिकल कैम्प भी हो।हितग्राही मूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करना है।शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण क़ी जानकारी आवेदकों दें।उन्होंने कहा कि शिविर में निराकरण नहीं हो पाने वाले आवेदनों को अगले 15 दिन में निराकृत कर आवेदको को सूचित भी करना है।प्रत्येक शिविर के नोडल अधिकारी को शिविर में निराकृत आवेदनों क़ी पूरी जानकारी होना चाहिए।
*ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर* – शुक्रवार 1 मई को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसदा में शिविर आयोजित होग़ा जिसमें कोकड़ी, पनगांव, मगरचबा, पहंदा, लिमाही, खम्हरिया (च), सकरी, दशरमा, खम्हरिया (यदु), कंजी, भरसेला (नया), चांपा,
ठेलकी, पुरेनाखपरी, रिसदा,परसाभदेर, सेम्हराडीह भरुवाडीह के ग्रामीण शामिल होंगे। सोमवार 4 मई को ग्राम भाटापारा विकासखंड के ग्राम मोपर शिविर में ग्राम टोनाटार, मल्दी, अमलीडीह, हसदा, खम्हरिया, नवागांव, टोपा, देवरानी, अमेठी, गोढी (टी), मिरगी, खैरी (आर), तुरमा,गुर्रा शामिल हैं। विकासखंड कसडोल के ग्राम डेराडीह शिविर में अमोदी, बैजनाथ, भदरा, छेछर, दर्रा म. गिरौद. झबडी, कटगी, खैरा (क) कोट(र) मानाकोनी. मुडपार (म). साबर,सर्वा,सरवानी., सेल मडकडा, मडवा, मल्दा,सिनोधा शामिल हैं।बुधवार 6 मई को सिमगा के ग्राम नवागांव में एवं शनिवार 9 मई को कसडोल के मोहतरा क में, सोमवार 11मई को भाटापारा के ग्राम तरेंगा एवं पलारी के ग्राम वाटगन में,बुधवार 13-मई को सिमगा के ग्राम जांगड़ा एवं बलौदाबाजार के ग्राम चिचिरदा में,16 मई को पलारी के ग्राम कुसमी में,सोमवार 18 मई को सिमगा के ग्राम तुलसी एवं कसडोल के ग्राम बया में, बुधवार 20 मई को बलौदाबाजार के ग्राम नावापारा में,शनिवार 23 मई को कसडोल के कोटियाडीह एवं पलारी के गिधपुरी में, सोमवार 25 मई को सिमगा के भटभेरा एवं बलौदाबाजार के करमदा में, गुरुवार 28 मई को भाटापारा के बोडतरा में, शनिवार 30 मई को पलारी के ग्राम दतरेंगी में,सोमवार 1 जून को सिमगा के ग्राम दावनबोड एवं बलौदाबाजार के ग्राम भालूकोना मे,बुधवार 3 जून को भाटापारा के ग्राम बिजराडीह एवं पलारी के ग्राम छेरकापुर में,शनिवार 6 जून को कसडोल के ग्राम नारायणपुर एवं सिमगा के जरौद में,सोमवार 8 जून को भाटापारा के ग्राम गुड़ेलिया में एवं बुधवार 10 जून को कोसडोल के ग्राम राजादेवरी में शिविर आयोजित होंगे।
*नगरीय क्षेत्रों में शिविर*- सोमवार4 मई 2026 को नगर पंचायत पलारी के ठाकुर देव चौक में वार्ड 1 से 8 तक के लिये शिविर आयोजित होग़ा। इसीतरह बुधवार 6 मई को नगर पालिका कार्यालय भवन भाटापारा में वार्ड 1 से 5 एवं 8 से 10 के लिये, नगर पालिका कार्यालय भवन बलौदाबाजार में वार्ड क्रमांक 1 से 6 एवं 21 के लिये एवं गुरूघासीदास भवन नगर पंचायत लवन में वार्ड 1से 8 के लये, बुधवार 13मई को इतवारी राम यादव शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा में वार्ड 6 से 7 एवं 11 से 16 के लिये, बेसिक प्राथमिक शाला भवन बलौदाबाजार में वार्ड 7 से 14 के लिये, सरस्वती चौक नगर पंचायत पलारी में वार्ड 9 से 15 के लिये, नगर भवन कसडोल में वार्ड 1 से 8 के लिये,
टिकरापारा सामुदायिक भवन दुण्ड्रा में वार्ड 1 से 7 के लिये,ठाकुरदिया चौक रोहांसी में वार्ड 1 से 8 के लिये, सांस्कृतिक भवन सिमगा में वार्ड 8 से 15 के लिये, सोमवार 18 मई को मयूर स्कूल भाटापारा में वार्ड 17 से 24 के लिये,नगर भवन बलौदाबाजार में वार्ड 15 से 20 के लिये, कार्यालय नगर पंचायत भवन लवन में वार्ड 9 से 15 के लिये,महामाया चौक दुण्ड्रा में वार्ड 8 से 15 के लिये, बुधवार 20 मई को शिव मंदिर शंकर नगर सिमगा में 1 से 7 के लिये, रामायण चौक रोहांसी में वार्ड 9 से 15 के लिये, सोमवार 25 मई को दुर्गा मंदिर रामसागरवार्ड में वार्ड 25 से 31 के लिये एवं बजरंग चौक कसडोल में वार्ड 9 से 15 के लिये शिविर होग़ा।
बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।