अब तक जिले के 450  तालाब  में भरा पानी 128 प्रगतिरत निस्तारी क़ी समस्या से राहत

बलौदाबाजार, 29 अप्रैल 2026/sns/- ग्रीष्म ऋतु में तालाबों  में पानी क़ी कमी के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से तालाबों को भरा जा रहा है। अब तक जिले के 450  तालाब  में पानी भर चुका हैं तथा 128 तालाब में पानी भरा जा रहा है।

 जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से  जिले के कुल 384 गांव के 683 तालाबों को भरने का लक्ष्य है। इनमे से 450 तालाबों में अब तक पानी भरा गया है तथा 128 प्रगतिरत है। शेष तालाबों में भी जल्द पानी भर दिया जाएगा इन तालाबों के भरने से ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी के संकट से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही तालाबों के भरने से आस -पास के क्षेत्रों में वाटर रिचार्ज भी होग़ा।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पिछले सप्ताह बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न ग्रामो के दौरा के दौरान कई तालाबों और नहर का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहर का पानी व्यर्थ बहने में रोक लगाने तथा कड़ी मॉनिटरिंग के निर्देश दिये हैं।

About The Author