लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने दी पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026/sns/-कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप ने जिले में पेयजल व्यवस्था और जल जीवन मिशन कार्य के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबरों के संबंध में वस्तुस्थिति, सुधार कार्य आदि की जानकारी दी है, उनके अनुसार नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के फुलझरिया पारा में सारंगढ़ जल आवर्धन जल जीवन मिशन पाईप लाईन विस्तार का कार्य पूर्ण हो चुका है। फुलझरियापारा में तोड़े गये सीसी रोड का रिपेयरिंग कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

ग्राम मोहन्दी में 03 पॉवर पम्प है चालू

सरिया क्षेत्र के ग्राम मोहन्दी में 03 नग पॉवर पम्प चालू स्थिति में है। जल जीवन मिशन के तहत् 01 नलकूप खनन किया गया जो कि असफल रहा। योजना में प्रस्तावित नलकूप का ग्रीष्मकाल में जल आवक क्षमता कम पाया गया व आरसीसी पानी टंकी में 04 नग वर्टिकल पाईप लगाने कार्य प्रगतिरत् है।

सिंघीचुवा में 5 नग सोलर पंप स्थापित, 50 हजार लीटर टंकी  से पेयजल व्यवस्था संचालित

बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिंघीचुवा में 05 नग सोलर पंप स्थापित की गई हैं, जिसमें से 03 कार्यरत् व 02 जलस्तर से प्रभावित हैं। ग्राम में 50000 लीटर आरसीसी टंकी निर्मित हैं, जिसके माध्यम से पेयजल व्यवस्था की गई हैं। 2 एचपी का अतिरिक्त पावर पंप स्थापित किया गया है।

गाताडीह में सरपंच द्वारा कराया जा रहा पेयजल व्यवस्था और स्रोत कार्य

ग्राम गाताडीह में 1 पुरानी टंकी का जलस्त्रोत पट गया हैं। नवीन स्त्रोत का निर्माण ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा विभिन्न वार्डों में सिंगल फेज पॉवर पंप एवं एचडीपी टेंक स्थापित कर पेयजल व्यवस्था की जा रही है। इसमें 1 अतिरिक्त स्त्रोत निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।

सेंदुरस में है पर्याप्त पेयजल व्यवस्था : सरपंच

ग्राम सेंदुरस में सरपंच दिनेश कुमार श्रीवास ने बताया कि गांव में लगभग 42 बोर और बोरिंग चालू हालत में है। गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है, पेयजल की समस्या नहीं है। जल जीवन मिशन का चार्ज सरपंच द्वारा लिया जा चुका है जिसके कारण स्लूजवॉल चोरी हो जाने के कारण टंकी के माध्यम से पेयजल व्यवस्था बाधित हैं। सरपंच द्वारा वाल्व आदि की फिटिंग अतिशीघ्र किया जाएगा, जिससे टंकी से भी पेयजल व्यवस्था चालू हो जायेगा।

ग्राम हरदी में सिंगल फेज पॉवर पंप के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अपर्याप्त हैं। लो वोल्टेज के कारण पम्प कार्य नहीं कर रहा हैं व 3 फेज विद्युत कनेक्शन का आवेदन 1 माह पूर्व जमा किया गया है, डिमाण्ड अप्राप्त है।

About The Author