जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर*“प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग” के तहत प्राचार्यों की कार्यशाला आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर जोर
*रायपुर, 29 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती के नेतृत्व में “प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग” के अंतर्गत प्राचार्यों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, केन्द्री परिसर में किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन जिले के 220 प्राचार्यों सहित समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन अभनपुर के श्री महेश मिश्रा ने फिल्म ‘शोले’ के उदाहरण के माध्यम से नेतृत्व और प्रबंधन के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए प्रभावी लीडरशिप के लिए टीम वर्क की महत्ता पर प्रकाश डाला।संस्थान के प्राचार्य श्री आर.के. मिश्रा ने एसआईसीटी के अंतर्गत विद्यार्थियों से संवाद बढ़ाने और प्रेरणा के माध्यम से शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने पर जोर दिया। वहीं सेवानिवृत्त उप संचालक श्री आशुतोष चावरे ने “स्कूल के आईना” विषय पर 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ब्लूप्रिंट आधारित रणनीति साझा की।सेवानिवृत्त अपर संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने अकादमिक लीडरशिप, टीम बिल्डिंग, साझा लक्ष्य, विश्वास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। सहायक संचालक श्रीमती नीलम शर्मा ने विभागीय जांच एवं सूचना के अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।डीएमसी समग्र शिक्षा श्री अरुण शर्मा ने जनगणना पोर्टल में प्रविष्टि की प्रक्रिया समझाई, जबकि सहायक संचालक श्री अशोक नारायण बंजारा ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965, अपील नियम 1966 एवं शिक्षा के अधिकार संबंधी प्रावधानों के अध्ययन पर जोर दिया।कार्यशाला के समापन की घोषणा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्रीमती धनेश्वरी साहू द्वारा की गई।इस कार्यशाला के माध्यम से प्राचार्यों को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नेतृत्व कौशल विकास एवं प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।