पुनर्वास केंद्र बीजापुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 79 मरीजों का किया गया उपचार

बीजापुर 30 अप्रैल 2026/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार पुनर्वास केंद्र बीजापुर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 79 मरीजों का परीक्षण कर मौके पर ही उपचार प्रदान किया गया। शिविर में बुखार के 5, लूज मोशन के 6, खांसी-जुकाम के 19, त्वचा संक्रमण के 21 तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 18 मरीज शामिल रहे। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराते हुए चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों को साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। शिविर के आयोजन से पुनर्वास केंद्र में रह रहे लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।

About The Author