सुशासन तिहार 2026कठिया की महिलाओं के चेहरे खिले, सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकारमांग पर हुई त्वरित कार्रवाई,
*सुशासन तिहार 2026**कठिया की महिलाओं के चेहरे खिले, सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार**मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई, महिलाओं ने कहा “अब परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी”**जिले में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का शुभारंभ, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर*रायपुर, 01 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों से जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। प्रशासन ने इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की और पात्र महिलाओं को मौके पर ही जॉब कार्ड सौंपे गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुश्री कलाबाई टंडन, सुश्री अश्वनी बाई गिलहरे, सुश्री परमेश्वरी पाल, श्रीमती बीजे बाई यादव और श्रीमती बसंती बाई यादव सहित अन्य हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए।जॉब कार्ड हाथ में आते ही महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजनों की समस्याएं हल हो रही है।