संघर्षों को मात देकर मानसी ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में बनाया स्थान*मानसी ने कहा : मेहनत, माँ का सहयोग और मिशन उत्कर्ष से मिले मार्गदर्शन से हासिल की सफलता

*रायपुर 05 मई 2026/ सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदिरहसौद की छात्रा सुश्री मानसी टंडन ने कक्षा 12वीं में वाणिज्य विषय में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य के मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।मानसी के पिता नहीं हैं। उनकी माता श्रीमती नंदनी टंडन नगर पालिका में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं और सीमित आय में अपनी पाँच बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। लगभग 9000 रुपये प्रतिमाह के वेतन के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।मानसी ने अपनी इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन उत्कर्ष योजना, अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अपनी माता के निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, बार-बार पुनरावृत्ति और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे।

About The Author