भरोसे की छड़ी सुशासन की एक नई सुबह

बलौदाबाजार,06 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा में सोमवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत ससहा में आयोजित शिविर में ग्राम साराडीह निवासी चमरू राम ध्रुव को उनकी शारीरिक सुगमता हेतु विभाग की ओर से छड़ी प्रदान की गई। उन्होंने अपनी कांपती आवाज में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा, “अब मोला काकरो हाथ धरे के जरूरत नहीं पड़े, ये लाठी ही मोर संगी बनही।” (अब मुझे किसी का हाथ पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह लाठी ही मेरी साथी बनेगी)। मुख्यमंत्री की इस जन-हितैषी पहल ने चमरू राम जैसे हजारों बुजुर्गों के मन में यह विश्वास जगा दिया है कि सुशासन का अर्थ केवल फाइलों का निपटारा नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाना है। आज चमरू राम जब अपने गाँव साराडीह लौटे, तो उनके कदम पहले से कहीं अधिक स्थिर और मन कृतज्ञता से भरा हुआ था।

About The Author