नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा एवं नगर पंचायत पाटन में 05 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

दुर्ग, 06 मई 2026/sns/- राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 01 मई से 10 जून तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 मई (मंगलवार) विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड क्रमांक 06 के सामुदायिक भवन उमदा में वार्ड क्रमांक 01 से 06 तक के वार्डवासी जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त श्री दशरथ सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री हेमंत साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पंचायत पाटन में वार्ड क्रमांक 09 स्थित नगर पंचायत पाटन कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 03, 08, 09, 10, 11, 12 के वार्डवासी भाग लेंगे। नोडल अधिकारी मु.न.पा.अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा एवं सहायक नोडल अधिकारी उप अभियंता श्री प्रवीण कुमार साहू होंगे।

About The Author