बिटकुली और नर्मदानगर में आज सुशासन शिविर

बिलासपुर, 6 मई 2026/sns/-सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के कोटा ब्लॉक के बिटकुली में 5 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम बिटकुली, करवा, कुरूवार, उपका, डांडबछाली, आमागोहन, खोंगसरा, टांटीधार, मोहली, तुलुफ, नवागांव सोनसाय, नगपुरा, नगोई एवं सोनपुरी के ग्रामीण इस शिविर का लाभ ले सकते है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 5 मई को वार्ड क्रमांक 15, 16 एवं 17 के लिए वार्ड क्र. 17 के नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में शिविर लगेगा। इन शिविरों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह अभियान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से संचालित किये जा रहे है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं और शासन की योजनाओं से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

About The Author