शासन पहुँचा घर के द्वार सपने हुए साकार

  • मोहला, 6 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत विचारपुर में आयोजित जन-समस्या निवारण शिविर ने सुशासन की सार्थकता को जमीन पर उतारते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि ऐसा मंच बना, जहाँ शासन ने सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान किया और योजनाओं का त्वरित लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाया। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्रीमती केजा बाई, श्रीमती शांति बाई और श्रीमती सुलोचना बाई को उनके पूर्ण हो चुके पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई। वर्षों से कच्चे और असुरक्षित घरों में जीवन बिताने वाली इन महिलाओं के लिए यह पल बेहद भावुक और संतोष से भरा हुआ था। बरसात में टपकती छत, मौसम की मार और असुरक्षा के बीच बीता उनका संघर्षपूर्ण जीवन अब एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाने में बदल चुका है। जब मंच से उन्हें उनके नए घर की चाबी प्रदान की गई, तो यह भावुक पल उनके सपनों के साकार होने का प्रतीक बन गया। उनके चेहरे की मुस्कान और आँखों की चमक इस बात की गवाही दे रही थी कि सुशासन तिहार जैसी पहल वास्तव में लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। विचारपुर में आयोजित यह शिविर उसी उद्देश्य की सफल परिणति साबित हुआ। इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब प्रशासन संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता है, तो योजनाएँ केवल कागजों में नहीं रहतीं, बल्कि लोगों के जीवन को संवारने का माध्यम बनती हैं। सुशासन तिहार केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनकल्याण का एक सशक्त माध्यम है, जो लोगों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद लेकर आ रहा है।

About The Author