नवीन पीडीएस दुकान संचालन हेतु आवेदन 20 मई तक
बलौदाबाजार, 06 मई 2026/sns/- पलारी विकासखण्ड अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा ग्राम पंचायत फुंडरडीह, छेरकाडीह एवं ग्राम पंचायत औरांसी के आश्रित ग्राम छिराही में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतों अन्य सहकारी समितियों से 20 मई 2026 तक आवेदन मंगाए गए है। समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पलारी में जमा कर सकते है।