‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान: हॉस्पिटल कैंटीन व आइसक्रीम दुकानों की जांच 5 किलो एक्सपायर्ड ब्रेड नष्ट, 2 फर्मों को सुधार नोटिस जारी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का लिया गया लीगल नमूना, स्वच्छता के दिए निर्देश

रायपुर, 5 मई 2026। “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश में लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 3 हॉस्पिटल कैंटीन, 5 पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विनिर्माता/विक्रेता फर्मों एवं 6 आईसक्रीम/कुल्फी विक्रेता फर्मों की जांच की गई। जांच के दौरान पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का लीगल नमूना लिया गया।हॉस्पिटल कैंटीन की तीनों फर्मों से लगभग 5 किग्रा कालातीत (एक्सपायर्ड) ब्रेड मौके पर नष्ट कराई गई। खाद्य फर्मों में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए 2 फर्मों को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। सभी फर्मों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।उपरोक्त कार्यवाही नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं कलेक्टर जिला रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

About The Author