सेवानिवृत्ति तिथि को पीपीओ प्रदान कर दी भावभीनी विदाई

सुकमा, 07 अप्रैल 2026/sns/-जिला मुख्यालय सुकमा के सभाकक्ष में आज एक गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में माध्यमिक शाला मुयापारा विकासखंड सुकमा मे पदस्थ प्रधानाध्यापक एवं वर्तमान मे जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा के पद् पर कार्यरत श्री उमाशंकर तिवारी को 30.4.2026 को  अर्धवार्षिकी पूर्ण होने पर ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा श्री तिवारी को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ  भेंट कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही  श्री तिवारी जी को पी. पी .ओ .प्रदान किया गया।
श्री उमाशंकर तिवारी ने अपने 42 वर्षों से अधिक् उल्लेखनीय सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने खंड स्त्रोत समन्वयक सुकमा एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य किया, जिसकी सराहना सभी उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मण्डावी ने श्री तिवारी के सेवाकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके समर्पण, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर जिला सहायक परियोजना अधिकारी श्री नारायण वर्मा, एपीसी श्रीमती रेशमा, बीईओ श्री एस.एस. भदौरिया, एबीईओ श्री बी.एन. कुदराम, बीआरसी श्री दीपक बारसे, एपीसी समग्र शिक्षा श्री सीताराम सिंह राणा, नोडल साक्षरता श्री अगेस्टीन राम सहित जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों ने श्री उमाशंकर तिवारी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About The Author