आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 07 अप्रैल 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत परिवार के निकट परिजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन दुलारी बाई के पति मोजीराम साहू निवासी ग्राम ओड़ान तहसील पलारी की मृत्यु लू लगने के कारण हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

About The Author