नगर पंचायत सहसपुर लोहारा उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन व्यय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति
कवर्धा, 08 मई 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने नगरपालिकाओं के उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत स. लोहारा के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा किए गए निर्वाचन व्ययों के निरीक्षण हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को नोडल अधिकारी तथा निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया है। जारी आदेशानुसार श्री जायसवाल, प्रशासकीय लेखाधिकारी, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, कबीरधाम को नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9893079764 है। इसी प्रकार निर्वाचन व्यय संपरीक्षक सहायक के रूप में श्री सतीश जायसवाल, सहायक ग्रेड-2, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), स. लोहारा, मोबाइल नंबर 8827280310, श्री टी.एल. निषाद, सहायक ग्रेड-3, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स. लोहारा, मोबाइल नंबर 9993428680 तथा श्री रोहित कुमार साहू, सहायक ग्रेड-3, कार्यालय उप वनमण्डलाधिकारी, स. लोहारा, मोबाइल नंबर 9827473849 को नियुक्त किया गया है।