आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 08 मई 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत दो व्यक्ति के निकट परिजन प्रत्येक के लिए 4 लाख के मान से 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन रूपाबाई ध्रुव पति स्व. विष्णु उर्फ मिथुन ध्रुव निवासी ग्राम बिटकुली तहसील भाटापारा एवं फलकुमारी पति गंगाराम यादव, निवासी ग्राम लच्छनपुर तहसील भाटापारा क़ी तालाब के पानी में डूबने एवं सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।