जनसमस्याओं के मौके पर निराकरण के लिए 11 मई को सजेंगे प्रशासनिक शिविर

दुर्ग, 09 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों की कड़ी में आगामी 11 मई (सोमवार) को जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ढौर में शिविर लगाया जाएगा, जहाँ क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के अंतर्गत मंगल भवन भिलाई-3 में शिविर आयोजित होगा। साथ ही नगर पंचायत धमधा के अंतर्गत बजरंग चौक स्थित मंगल भवन में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

About The Author