विश्व रेडक्रॉस दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन


बीजापुर, 11 मई 2026/sns/- विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बीजापुर की टीम उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुई। यह दल कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश कार्यक्रम में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रति वर्ष 8 मई को रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनेट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। रेडक्रॉस संस्था मानवताए सेवाए निष्पक्षता एवं करुणा के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए आपदा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस चेयरमैन तोमन साहू ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमैन रूपेश पाणिग्रही एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से राज्य प्रतिनिधि, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, काउंसलर शिक्षक तथा जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए दल में जिले की विभिन्न जूनियर रेडक्रॉस इकाइयों से चयनित 30 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 15 बालक एवं पन्द्रह बालिकाएं, प्रतिभागियों के साथ पुरुष काउंसलर श्री आदित्य ठाकुर यदुनाथ कश्यप, पंचराम कुजूर, महिला काउंसलर सुश्री लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती एंजेलिना दास, सुश्री शारदा तोड़ेम भागीदारी ली।

विशेष रूप से जिला बीजापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही विषय आधारित नाटक प्रतियोगिता एवं चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने मानव सेवा, रक्तदान, आपदा सहायता एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को प्रभावशाली अभिनव के माध्यम से प्रस्तुत कर पूर्ण आयोजनों में सराहना प्राप्त की। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा सेवा संवेदना, मानवता एवं रक्तदान हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काउंसलर श्री आदित्य ठाकुर माध्यमिक शाला चिहका एवं सुश्री लक्ष्मी ठाकुर सेजेस अंग्रेजी माध्यम बीजापुर को शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। दल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जागेश्वर कौशल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस सेवा मानवता और अनुशासन का प्रतीक है तथा जिले के प्रतिभागी राज्य स्तरीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीजापुर जिले का नाम गौरवान्वित करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम में राज्य प्रतिनिधि सह जिला रेडक्रॉस अधिकारी श्री नरवेश सिंह, श्री आदित्य ठाकुर, श्री यदुनाथ कश्यप, पंचराम कुजूर, सुश्री लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती एंजलीना दास, सुश्री शारदा तोड़े सम्मिलित हुए।

About The Author