प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 12 मई को
दुर्ग, 11 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव एवं दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में 12 मई 2026, मंगलवार को एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक प्रातः 10:30 बजे NCORD एवं 11:00 बजे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिले के लोक निर्माण विभाग के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने इस संबंध में जिले के सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी विभाग प्रमुखों को बैठक के निर्धारित एजेंडा के आधार पर अद्यतन जानकारी के साथ नियत समय पर उपस्थित होने कहा है।