उप-निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त
दुर्ग, 11 मई 2026/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने नगर पालिक निगम भिलाई और रिसाली में पार्षद पद के लिए होने वाले उप-चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। ज्ञात हो कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित अनुसूची के अनुसार पार्षद पद हेतु निर्धारित सारणी से सरल क्रमांक 01, 03, 05 और 12 को विलोपित (हटा) कर दिया गया है। चूंकि सरल क्रमांक 03 के अंतर्गत दुर्ग जिले के भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र आते थे, इसलिए इन क्षेत्रों में लागू आदर्श आचार संहिता को भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।