वार्ड क्रमांक 22 चक्रधर नगर बंगलापारा में खुलेगी नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान

रायगढ़, 12 मई 2026/sns/- नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 चक्रधर नगर बंगलापारा में युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रारंभ किए जाने तथा दुकान एजेंसी नियुक्ति के लिए इच्छुक संस्थाओं से 20 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुण्डा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने संबंधी प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी। उक्त विज्ञप्ति में वार्ड क्रमांक एवं स्थान संबंधी लिपिकीय त्रुटि पाए जाने पर संशोधन करते हुए अब नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 चक्रधर नगर बंगलापारा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है।
इसके लिए इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां तथा वन सुरक्षा समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र कार्यालयीन समयावधि में 20 मई 2026 तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author