सुशासन तिहार 2026*आवेदन के तुरंत बाद दिव्यांग श्री राजेन्द्र यादव को मिला वॉकर, कहा – चलने में होगी आसानी

*रायपुर, 12 मई 2026 ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सिंधु भवन बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के सामने जोन 3 में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में तेलीबांधा निवासी श्री राजेंद्र यादव की मांग का तत्काल समाधान किया गया। श्री यादव ने अपने लिए वॉकर की मांग करते हुए आवेदन दिया था। श्री यादव के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें वॉकर मुहैय्या कराई गई। रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने श्री यादव को वॉकर प्रदान किया। श्री राजेंद्र यादव अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। इस कारण वे चल नहीं पाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में खुशी लेकर आई है। श्री यादव कहते हैं कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार की वजह से उनकी समस्या का समाधान हो पाया है।

About The Author