13 मई को राजस्व शिविर का आयोजन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मई 2026/sns/- कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देशन में 13 मई को राजस्व शिविर सारंगढ़ तहसील के ग्राम बुदेली, बैगीनडीह, कनकबीरा, बरमकेला तहसील के ग्राम बेंगची, धनीगांव, धुमाभांठा, रिसोरा, हट्टापाली, झिकीपाली, जोरापाली, सरिया तहसील के ग्राम जलगढ़, जामपाली, बोरिदा, सांकरा, बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम गोविंदवन, सरसीवा तहसील के ग्राम बलौदी, मुछमल्दा, सिहरजोर (धरजरा) और कोसीर उप तहसील के ग्राम तिलाईदादर में किया जायेगा, जहां राजस्व कार्य जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि का निराकरण होगा।