नगर पालिक निगम अंबिकापुर में ऋण मेले का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 15 मई 2026/sns/- नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक “मोर मकान मोर आस” अंतर्गत सुभाषनगर स्थित आवासों का आबंटन किया गया था। इस हेतु गुरुवार को ऋण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना अंतर्गत आवंटित 244 हितग्राहियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ऋण मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों एवं बैंकों के मध्य समन्वय स्थापित करना तथा हितग्राही अंशदान की राशि जमा करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी प्रदान की गई। नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने प्रेरित किया तथा समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की।
बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान करते हुए ऋण स्वीकृति एवं अंशदान जमा प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गई। नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा आयोजित इस ऋण मेले से हितग्राहियों को आवास निर्माण प्रक्रिया में आवश्यक वित्तीय सहयोग प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफल क्रियान्वयन को गति मिलेगी। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश दुबे, सीएलटीसी सोशल जगदम्बा त्रिवेदी, सीएलटीसी सिविल उत्कर्ष पांडे, लिपिक अलका पांडे, बैंक एवं हाउसिंग फाइनेंस के प्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

About The Author