सुशासन तिहार 2026 जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण

अम्बिकापुर, 15 मई 2026/sns/- राज्य शासन के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ ग्रामीणों की  समस्या के समाधान का सशक्त माध्यम बन हो रहे हैं। जिले के विकासखंड सीतापुर के ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जन समस्या शिविर में राजस्व विभाग संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। शिविर में कंचनपुर ग्राम पंचायत के किसान श्री अविनाश लकड़ा के जीवन में सुशासन की एक नई सुबह आई, जब उन्हें मौके पर ही उनकी ‘किसान किताब’ (ऋण पुस्तिका) सौंप दी गई।

समस्या के समाधान से किसान की चिंता हुई दूर
शिविर में अपनी ऋण पुस्तिका प्राप्त करने के बाद कंचनपुर निवासी अविनाश लकड़ा ने अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविर लगा हुआ है। इस शिविर में मुझे राजस्व विभाग के द्वारा श्किसान किताबश् (ऋण पुस्तिका) प्राप्त हुआ है।

कृषि कार्य एवं योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
अविनाश ने बताया कि इस ऋण पुस्तिका के मिल जाने से अब उनकी खेती-बाड़ी से जुड़ी कई बड़ी मुश्किलें आसान हो गई हैं। अब वे बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करा सकेंगे।

धान खरीदी एवं शासकीय कार्य में सहूलियत
अब अविनाश आसानी से अपना किसान पंजीयन करा सकेंगे, जिससे उन्हें अपनी धान की फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। ऋण पुस्तिका के माध्यम से वे अब अपना आय प्रमाण पत्र अन्य शासकीय कार्यों के लिए आसानी से उपयोग कर पाएंगे।

सुशासन तिहार शिविर में हुई त्वरित कार्रवाई
अविनाश ने सुशासन तिहार में आवेदन के निराकरण पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा सुशासन तिहार में गांव गांव द्वार द्वार जन समस्या निवारण लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। शिविर में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है।

About The Author