मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 26 जुलाई को होगी आयोजित
अम्बिकापुर, 18 मई 2026/sns/- अदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रति वर्ष की भांति शिक्षण सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थी 20 जून 2026 तक अध्ययनरत विद्यालय के प्रधान पाठक से आवेदन पत्र अग्रेषण कराकर संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय/मण्डल संयोजक के पास जमा कर सकते है। अपूर्ण आवेदन एवं दस्तावेज के अभाव में आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। आवेदन पत्र का नमूना प्रत्येक विकासखण्ड कार्यालयध्मण्डल संयोजक एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर में उपलब्ध है। योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते।